खेल की खबरें | केकेआर ने भरत अरुण को गेंदबाजी कोच बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ उसी भूमिका में जुड़़ गये हैं।

कोलकाता, 14 जनवरी भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ उसी भूमिका में जुड़़ गये हैं।

इस आईपीएल टीम ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

अरुण की नियुक्ति की घोषणा करते हुए केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर ने कहा, ‘‘ हम भारत अरुण जैसे किसी व्यक्ति को अपनी टीम में गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल कर के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह काफी अनुभव और विशेषज्ञता के साथ केकेआर से जुड़ेंगे। हमें नाइट राइडर्स परिवार में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।’’

अरुण हाल तक रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे।

अरुण ने भारत के लिए दो टेस्ट और चार एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह तमिलनाडु के सफल घरेलू क्रिकेटर रहे हैं।

अरुण ने इस बयान में कहा, ‘‘ मैं नाइट राइडर्स जैसे एक बेहद सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक और बहुत उत्साहित हूं ।’’

टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा, ‘‘ मैं केकेआर के कोचिंग स्टाफ में बी अरुण का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल रहे है और मुझे यकीन है कि अरुण हमारे मौजूदा सहयोगियों की मदद करेंगे। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\