SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 172 रनों का टारगेट, रिंकू सिंह और नितीश राणा ने खेली बेहतरीन पारी

राणा 31 गेंद में 42 रन बनाकर 12वें ओवर में आउट हुए . उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाये और टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया. दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नारायण एक बार फिर नाकाम रहे. रिंकू ने 35 गेंद में 46 रन बनाये और आक्रामक पारी खेलने की बजाय विकेट बचाकर संयम के साथ खेला.

नितीश राणा (Photo Credits: IPL/Twitter)

हैदराबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कप्तान नितिश राणा (Nitish Rana) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) के बीच 61 रन की साझेदारी की मदद से विकेटों के पतझड़ के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बृहस्पतिवार को आईपीएल (IPL) के मैच में नौ विकेट पर 171 रन बनाये. दोनों के क्रीज पर उतरने के समय केकेआर का स्कोर पावरप्ले के बाद तीन विकेट पर 49 रन था.

राणा 31 गेंद में 42 रन बनाकर 12वें ओवर में आउट हुए . उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाये और टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया. दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नारायण एक बार फिर नाकाम रहे. रिंकू ने 35 गेंद में 46 रन बनाये और आक्रामक पारी खेलने की बजाय विकेट बचाकर संयम के साथ खेला. SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47 Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 172 रनों का टारगेट, रिंकू सिंह और नितीश राणा ने खेली तूफानी पारी

केकेआर की शुरूआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच के प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. अफगानिस्तान के 21 बरस के गुरबाज को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने पवेलियन भेजा.

हैरी ब्रूक ने मिडआन पर उनका कैच लपका. इसके पांच गेंद बाद वेंकटेश अय्यर भी अपना विकेट गंवा बैठे. जानसेन को हुक शॉट खेलने के प्रयास में वह चूके और गेंद हवा में उछलकर विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के हाथ में गई. भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे छोर से किफायती गेंदबाजी करते हुए पहले दो ओवर में सिर्फ 12 रन दिये. कार्तिक त्यागी पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और इंग्लैंड के जैसन रॉय का कीमती विकेट लिया. शॉर्ट थर्डमैन पर मयंक अग्रवाल ने उनका आसान कैच लपका.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर