देश की खबरें | किशोर ने झगड़े के बाद व्यक्ति को चाकू मारा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक किशोर ने 21 वर्षीय व्यक्ति पर एक झगड़े के बाद चाकू से हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली में एक किशोर ने 21 वर्षीय व्यक्ति पर एक झगड़े के बाद चाकू से हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी सतीश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सतीश को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सतीश के पेट में घाव आया है और उसकी स्थिति स्थिर बतायी गई है।
पुलिस ने बताया कि किशोर अक्सर सतीश पर अपमानजनक टिप्पणी करता था और उसे परेशान करता था।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में हुई जब सतीश किशोर से यह पूछने के लिए गया कि वह उसे अक्सर परेशान क्यों करता है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद किशोर ने सतीश को चाकू मार दिया।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने कहा कि किशोर को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

