देश की खबरें | ‘किसान संसद’ ने बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी ‘किसान संसद’ के सातवें दिन बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की गई जो पिछले साल लाया गया था। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी ‘किसान संसद’ के सातवें दिन बिजली संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की गई जो पिछले साल लाया गया था। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

मोर्चा ने कहा, “‘किसान संसद’ ने प्रस्ताव पारित किया है कि बिजली संशोधन विधेयक 2020 या 2021 को तत्काल वापस लिया जाए।” एसकेएम ने कहा कि संसद के मॉनसून सत्र में बिजली संशोधन विधेयक 2020 को सूचीबद्ध करना स्तब्ध करने वाला निर्णय है जबकि सरकार पिछले साल दिसंबर से इसे वापस लेने का आश्वासन दे रही है।

बयान में कहा गया, “सरकार द्वारा किसानों को 30 दिसंबर 2020 को आश्वासन दिया गया था कि बिजली संशोधन विधेयक 2020 वापस लिया जाएगा, जिससे पीछे हटने पर ‘किसान संसद’ स्तब्ध है।” एसकेएम ने कहा, “यह विधेयक बिजली वितरण कंपनियों के लाभ और आम उपभोक्ताओं की सब्सिडी खत्म करने के लिए है।”

एसकेएम ने सरकार को “आंदोलनरत किसानों के साथ खिलवाड़ न करने” की चेतावनी दी और कहा कि किसान संसद ने सरकार को “निर्देश” दिया है कि वह यह विधेयक या ऐसे प्रावधानों वाला कोई और विधेयक सदन में न लाए।

संसद के मॉनसून सत्र के साथ ही ‘किसान संसद’ चलाई जा रही है जो केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की नई रणनीति का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान