Jharkhand: राज्य के दो लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 68,516 लाख रुपये का ऋण
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को यहां कहा कि राज्य के किसानों को खेती में सहायता देने के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान कर रही है और अब तक राज्य के 24 जिलों में 20,1687 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी किये गये हैं तथा उन्हें ऋण के तौर पर 68,516 लाख रुपए स्वीकृत किये गये हैं.
रांची, 7 अक्तूबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने बुधवार को यहां कहा कि राज्य के किसानों को खेती में सहायता देने के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान कर रही है और अब तक राज्य के 24 जिलों में 20,1687 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी किये गये हैं तथा उन्हें ऋण के तौर पर 68,516 लाख रुपए स्वीकृत किये गये हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक राज्य के 24 जिलों में 20,1687 किसानों के केसीसी के आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गये हैं. इन लाभार्थियों के लिए ऋण के तौर पर 68,516 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं. यह भी पढ़ें : Sharadiya Navratri 2021: महापर्व शारदीय नवरात्रि की आप सभी को शुभकामनायें, इस नवरात्रि पूर्ण होंगी आपकी मनोकामनाएं
इसी तरह मत्स्य पालन के लिए 1,359 लाभार्थियों को 7.345 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ है. इसके अलावा 2,452 दुग्ध उत्पादकों के आवेदन स्वीकार कर बैंकों द्वारा 15.451 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

