देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में किरीटेश्वरी ने भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी गांव को केंद्र द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 21 सितंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी गांव को केंद्र द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गांव ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 795 आवेदनों में से यह सम्मान हासिल किया।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना है। यह चयन सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतिस्पर्धा, 2023 में हुआ जिसमें 31 राज्यों/केंद्र प्रशासित प्रदेशों से 795 आवेदन मिले।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय नयी दिल्ली में 27 सितंबर को एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार नयी दिल्ली में पुरस्कार वितरित करेगा। मैं गांव के लोगों को बधाई देती हूं। जय बांग्ला।’’

अपने रमणीय सौंदर्य के अलावा किरीटेश्वरी मंदिर गांव में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान