किंग, फेडरर और नडाल ने एटीपी , डब्ल्यूटीए के विलय का सुझाव दिया
उन्होंने कहा था ,‘‘ मैं हैरान हूं कि क्या मैं ही ऐसा सोचता हूं कि महिला और पुरूष टेनिस को एक करने का समय आ गया है ।’’
पुरूषों में 20 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकार्ड बना चुके फेडरर ने सबसे पहले इसे लेकर ट्वीट किया था ।
उन्होंने कहा था ,‘‘ मैं हैरान हूं कि क्या मैं ही ऐसा सोचता हूं कि महिला और पुरूष टेनिस को एक करने का समय आ गया है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कोर्ट पर प्रतियोगिताओं के विलय की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि एटीपी और डब्ल्यूटीए के विलय की बात कर रहा हूं ।’’
वहीं 1973 में डब्ल्यूटीए की स्थापना करने वाले किंग ने कहा ,‘‘ मैं सहमत हूं । मैं सत्तर के दशक से बोलता आ रहा हूं । एक आवाज, महिला और पुरूष साथ, यह लंबे समय से टेनिस के लिये मेरा नजरिया रहा है ।’’
वहीं 19 ग्रैंडस्लैम जीत चुके नडाल ने कहा ,‘‘ मैं रोजर फेडरर से पूरी तरह सहमत हूं । दुनिया भर में छाये इस संकट से निकलते ही यह कदम उठाना सराहनीय होगा ।’’
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

