विदेश की खबरें | किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेना मुख्यालय में किम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस सप्ताह उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को एक ‘‘शत्रु राष्ट्र’’ के रूप में परिभाषित करने के लिए अपने संविधान को संशोधन किया है और उसने दक्षिण कोरिया से जुड़े सड़क मार्ग तथा रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया है।
सेना मुख्यालय में किम की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस सप्ताह उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को एक ‘‘शत्रु राष्ट्र’’ के रूप में परिभाषित करने के लिए अपने संविधान को संशोधन किया है और उसने दक्षिण कोरिया से जुड़े सड़क मार्ग तथा रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया है।
ये कदम किम के उस आह्वान के अनुरूप हैं जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया से दक्षिण कोरिया के साथ मेल-मिलाप के दीर्घकालिक संबंध को त्यागने पर जोर दिया था। विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर कोरिया के इस कदम से प्रतिद्वंद्वियों के बीच इन तनावपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित झड़पों का खतरा बढ़ रहा है, हालांकि उत्तर कोरिया के लिए अमेरिकी और दक्षिण कोरिया की मजबूत सेनाओं के सामने बड़े पैमाने पर हमले के बारे में सोचना काफी हद तक संभव नहीं है।
उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी की द्वितीय कोर के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को अपने दौरे के दौरान किम ने सैनिकों से कहा कि वे दक्षिण कोरिया के विरुद्ध आक्रामक तरीके से बल प्रयोग को ‘‘देशवासियों के खिलाफ नहीं बल्कि शत्रु देश के खिलाफ वैध जवाबी कार्रवाई के रूप में देखें।’’
उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करता है, तो उनके सैनिक उसके विरुद्ध बल का प्रयोग करने में संकोच नहीं करेंगे।
दक्षिण कोरिया ने किम की टिप्पणी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं की।
उत्तर कोरिया हाल में अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार भड़काऊ धमकियां दे रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

