देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की हत्या, दूसरे को रिहा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी और एक ग्रामीण को रिहा कर दिया।
बीजापुर, तीन मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी और एक ग्रामीण को रिहा कर दिया।
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के उसूर विकासखंड के गुड्डीपाल गांव में नक्सलियों ने सत्यम पुलसे (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि सत्यम का शव जंगल में होने की सूचना मिलने पर पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार देर शाम नक्सलियों का एक दल गुड्डीपाल गांव पहुंचा और सत्यम पुलसे तथा भीमा को अगवा कर जंगल में ले गए।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर सत्यम की धारदार हथियार से हत्या कर दी जबकि भीमा को रिहा कर दिया।
उन्होंने बताया कि सत्यम की हत्या के कारणों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है और अतिरिक्त जानकारी के लिए भीमा से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

