देश की खबरें | राजस्थान के दौसा में अपराधी की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार रात एक अपराधी की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पूर्व में अपराधी की इन लोगों से लड़ाई हुई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, नौ अगस्त राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार रात एक अपराधी की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पूर्व में अपराधी की इन लोगों से लड़ाई हुई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि निरंजन मीणा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह मेहंदीपुर बालाजी थाने के पास घायल अवस्था में मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को मीणा के साथ बुरी तरह मारपीट की गई।
एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मीणा किसी सीताराम यादव को धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीताराम यादव और यादराम मुख्य संदिग्ध हैं।
कुछ दिन पहले मीणा ने सात-आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर सीताराम और यादराम पर हमला किया था, जिसके बाद सीताराम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)