जरुरी जानकारी | किआ इंडिया की थोक बिक्री अक्टूबर में 43 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता किआ इंडिया ने अक्टूबर में कुल 23,323 वाहनों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, एक नवंबर वाहन विनिर्माता किआ इंडिया ने अक्टूबर में कुल 23,323 वाहनों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है।

किआ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं बिक्री प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले के समान महीने में कंपनी ने 16,331 वाहन बेचे थे।

अक्टूबर, 2022 में कंपनी ने सेल्टोस मॉडल के 9,777 वाहन, सोनेट के 7,614 वाहन, कैरेंस मॉडल के 5,479 वाहन और कार्निवाल मॉडल के 301 वाहनों की आपूर्ति डीलरों को की।

बरार ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार में किआ के सभी उत्पादों की जैसी मांग दिख रही है वह शुरुआत से ही हमारी रणनीति को सही साबित करता नजर आ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कंपनी पहले ही दो लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है और बाकी दो महीनों में कुल बिक्री के अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)