नयी दिल्ली, दो जनवरी वाहन कंपनी किआ इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री दिसंबर, 2022 में 94.7 प्रतिशत उछलकर 15,184 इकाई रही।
कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 7,797 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2022 में कुल बिक्री 47.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,36,619 इकाई पर पहुंच गयी। 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 2,27,844 इकाई रही थी।
इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री 40.1 प्रतिशत बढ़कर 2,54,556 इकाई हो गई। 2021 में 1,81,583 इकाइयां बिकी थीं। वहीं 82,063 इकाइयों का निर्यात हुआ।
किआ इंडिया के उपाध्यक्ष और बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने बयान में कहा, ‘‘भू-राजनीतिक मुद्दों, कोविड की वजह से आपूर्ति श्रृंखला बाधाओं और मूल्यवृद्धि जैसी विभिन्न अड़चनों के बावजूद हम देश में ब्रांड के लिए अबतक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज करने में कामयाब रहे।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY