खेल की खबरें | खेलो इंडिया शीतकालीन खेल: तेलंगाना पदक तालिका में शीर्ष पर, आइटीबीपी ने सेना को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रणव माधव सुरपनेनी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलो की ‘आइस स्केटिंग’ स्पर्धा में तेलंगाना को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया लेकिन शनिवार को भारतीय सेना और आईटीबीपी के बीच ‘आइस हॉकी’ लीग मैच पर दिलचस्प रहा।

लेह (लद्दाख), 25 जनवरी प्रणव माधव सुरपनेनी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलो की ‘आइस स्केटिंग’ स्पर्धा में तेलंगाना को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया लेकिन शनिवार को भारतीय सेना और आईटीबीपी के बीच ‘आइस हॉकी’ लीग मैच पर दिलचस्प रहा।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के लिए स्टैनजिन मिंगुरे ने अंतिम 10 मिनट में लगातार दो गोल जिससे टीम ने भारतीय सेना पर 3-1 की रोमांचक जीत दर्ज की।

इस ‘आइस हॉकी’ मैच के लिए 5000 दर्शकों की क्षमता वाला एनडीएस खेल परिसर भरा था। हमेशा की तरह इसमें सेना के जवान बैठे हुए थे जो जैतून के हरे रंग की पोशाक पहने अपनी टीम का समर्थन कर रहे थे।

लेकिन मोहम्मद इस्माइल ने मैच के दूसरे मिनट में आईटीबीपी के लिए पहला गोल कर बढ़त दिलाई।

सेवांग दोरजे ने भारतीय सेना के लिए बराबरी गोल दागा।

और अंत में मिंगुरे के दो गोल से आईटीबीपी जीत गई, वहीं भारतीय सेना को खेलों में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

प्रणव माधव सुरपनेनी ने स्केटिंग में पुरुषों के लिए 500 मीटर शॉर्ट ट्रैक में तेलंगाना का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को नयना श्री तल्लूरी ने तेलगांना के लिए पहला स्वर्ण जीता था।

महाराष्ट्र और मेजबान लद्दाख ने भी अपने पहले स्केटिंग स्वर्ण पदक शनिवार को जीते लेकिन तेलंगाना पदक तालिका में शीर्ष पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान