देश की खबरें | खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों का आयोजन नवंबर में जयपुर में होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) का पांचवां सत्र नवंबर में जयपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें 4,000 से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जून खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों (केआईयूजी) का पांचवां सत्र नवंबर में जयपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें 4,000 से अधिक छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पूर्णिमा विश्वविद्यालय और राजस्थान विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से अंडर-25 बहु-खेल खेलों की मेजबानी करेंगे। इसमें 200 से अधिक विश्वविद्यालय भाग लेंगे।

पिछले सत्र की तरह केआईयूजी 2025 कार्यक्रम में कम से कम 20 खेल होंगे।

मांडविया ने खेल मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों को नवंबर 2025 में राजस्थान में आयोजित किया जायेगा। ये खेल अंडर-25 खिलाड़ियों के लिए हैं और इस साल मई में बिहार में आयोजित अंडर-18 खेलो इंडिया युवा खेलों के बाद आयोजित किए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये खेल उन खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं जो देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं पर नजर रखने वाले हमारे कई स्काउट्स (प्रतिभा परखने वाले) को प्रभावित करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच की तलाश में हैं।’’

 उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में विश्वविद्यालय के छात्र बहु-खेल आयोजनों में अपने प्रदर्शन से दबदबा कायम करते हैं। राजस्थान में हमें कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने की उम्मीद है क्योंकि हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने चरम पर होंगे।’’

केआईयूजी 2024 की मेजबानी असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा ने संयुक्त रूप से की थी। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने इसमें टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

पहली बार पूर्वोत्तर भारत में आयोजित 2024 सत्र में कुल 770 पदक (240 स्वर्ण, 240 रजत और 290 कांस्य) दांव पर थे। केआईयूजी 2024 में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों ने 11 दिनों तक प्रतिस्पर्धा की और इसमें लगभग 4,500 खिलाड़ियों ने 20 खेलों में भाग लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\