देश की खबरें | खट्टर ने ऑनलाइन बैठकों के लिए ई-सचिवालय पोर्टल की शुरूआत की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ ऑनलाइन बैठकों के लिए लोगों की मदद के वास्ते एक डिजिटल मंच ई-सचिवालय पोर्टल की मंगलवार को शुरूआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करके पारदर्शी और सहज तरीके से लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए पोर्टल की शुरूआत की गई है।

यह भी पढ़े | बिहार: MLC सुनील कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना इलाज के पटना एम्स थे भर्ती.

खट्टर ने कहा कि कोविड-19 के कारण इस मुश्किल समय लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सरकारी कार्यालयों में नहीं जाना चाहिए, इसके बजाय वे ‘‘घर में रहने’’ के नियम का पालन करें और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ई-सचिवालय के माध्यम से कोई भी व्यक्ति मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक के लिए ऑनलाइन ‘अपॉइंटमेंट’ ले सकता है और उसे हरियाणा सचिवालय आने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े | मुंबई के कूपर अस्पताल में मरीज की मौत, नाराज रिश्तेदारों का हंगामा, देखें वीडियो.

उन्होंने बताया कि इसके बाद व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन बैठक के लिए समय दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह वर्षों में, सुशासन के लिए राज्य में कई डिजिटल सेवाएं शुरू की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)