विदेश की खबरें | यूरोप में 1997 के बाद से खसरे का सबसे बुरा प्रकोप : डब्ल्यूएचओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. साउथम्पटन, 18 मार्च (द कन्वरसेशन) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, 1997 के बाद से यूरोप में खसरे के मामलों की संख्या सबसे अधिक है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

साउथम्पटन, 18 मार्च (द कन्वरसेशन) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, 1997 के बाद से यूरोप में खसरे के मामलों की संख्या सबसे अधिक है।

साल 2024 में 127,350 मामले थे - जो 2023 की तुलना में लगभग दोगुना है।

यूरोप के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हंस हेनरी पी. क्लुगे ने कहा, "खसरा वापस आ गया है और यह एक चेतावनी है। उच्च टीकाकरण दरों के बिना, कोई स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं है।"

पिछले साल खसरे से 38 मौतें हुई थीं।

इसका संक्रमण कोविड की तरह ही फैलता है। इसके संक्रमण के कारण हल्के मामलों में शरीर पर दाने आते हैं और बुखार होता है, जबकि गंभीर मामलों में इन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन), निमोनिया और अंधापन होता है।

अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की आशंका मुख्य रूप से उन लोगों में होती है, जिन्होंने टीके नहीं लिये हैं, तथा विकसित देशों में खसरे के मामलों में मृत्यु दर लगभग 1,000 में से एक से लेकर 5,000 में से एक तक होती है।

खसरे से संक्रमित प्रत्येक व्यक्ति औसतन 12 से 18 अन्य लोगों में वायरस फैला सकता है। यह कोविड से ज़्यादा संक्रामक है। उदाहरण के लिए, कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति वायरस को लगभग आठ अन्य लोगों में फैला सकता है।

वर्ष 2022 में डब्ल्यूएचओ ने खसरे को ‘‘दुनिया के हर क्षेत्र में आसन्न ख़तरा’’ बताया था। कोविड के व्यापक प्रभाव ने लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को कठिन बना दिया, जिससे टीकाकरण जैसी नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के ठीक से काम करने की क्षमता कम हो गई।

डब्ल्यूएचओ यूरोप के ये नए चौंकाने वाले आंकड़े कम टीकाकरण दरों का अपरिहार्य परिणाम हैं। खसरा लगभग पूरी तरह से टीकाकरण से रोका जा सकता है, जिसकी दो खुराकें संक्रमण के खिलाफ 99 प्रतिशत से अधिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। टीकाकरण का सुरक्षा रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और गंभीर नुकसान बहुत दुर्लभ है।

स्थानीय संक्रमण को कम रखने के लिए टीकाकरण की आवश्यकता वाली आबादी का अनुपात लगभग 95 प्रतिशत है।

डब्ल्यूएचओ यूरोप ने कुछ ऐसे उदाहरण का उल्लेख किया है, जहां टीकाकरण कवरेज में स्पष्ट अंतर हैं। बोस्निया और हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो, उत्तरी मकदूनिया और रोमानिया में, 2023 में 80 प्रतिशत से कम पात्र बच्चों को टीका लगाया गया था, पिछले पांच या उससे अधिक वर्षों से यह दर 50 प्रतिशत से कम है। साल 2024 में यूरोप में रोमानिया में खसरे के सबसे अधिक (अनुमानित 30,692) मामले थे।

गलत सूचना एक महत्वपूर्ण कारक है, जो टीकाकरण को कम करता है। उदाहरण के लिए, ब्रिटेन में, पूर्व चिकित्सक एंड्रयू वेकफील्ड ने 2002 में गलत डेटा प्रस्तुत किया था, जिसमें दावा किया गया था कि एमएमआर (खसरा, गलसुआ और रूबेला) टीकाकरण ऑटिज्म का कारण बनता है। उन्होंने किसी तरह से इन दावों को ‘द लैंसेट’ में प्रकाशित करवा लिया - हालांकि बाद में इस पेपर को वापस ले लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू