एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | खरीफ बुवाई बढ़ा, अभी तक करीब 56 लाख हेक्टेयर बुवाई का रकबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. धान की रोपाई धीरे-धीरे बढ़ रही है। खरीफ की बुवाई के इस मौसम में अब तक 56.50 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

जरुरी जानकारी | खरीफ बुवाई बढ़ा, अभी तक करीब 56 लाख हेक्टेयर बुवाई का रकबा

नयी दिल्ली, 26 मार्च धान की रोपाई धीरे-धीरे बढ़ रही है। खरीफ की बुवाई के इस मौसम में अब तक 56.50 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘गर्मियों की बुवाई की प्रगति बहुत अच्छी है। रबी की फसल भी अच्छी है और देश में 26 मार्च तक कुल लगभग 48 प्रतिशत रबी की कटाई हो चुकी है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार खरीफ की बुवाई पर कोविड-19 महामारी का असरनहीं है।

वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) के खरीफ सत्र में अब तक 36.87 लाख हेक्टेयर में धान बोया गया है। एक साल पहले अब तक धान का रकबा 31.62 लाख हेक्टेयर था।

पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों में खरीफ धान की बुवाई शुरू हो गई है।

मूंगफली जैसे तिलहनों की खेती का दायरा पिछले साल के 6.91 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 7.20 लाख हेक्टेयर हो गया है। दलहनों की बुवाई 5.53 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गयी हैं। एक साल पहले अब तक 3.58 लाख हेक्टेयर में दलहनों की बिजाई हुई थी।

मोटे अनाजों का रकबा 6.79 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा है जो पिछले सल के 6.72 लाख हेक्टेयर से अधिक है।

बयान में कहा गया है कि देश में 25 मार्च तक 130 जलाशयों में जल स्तर पिछले साल का 86 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).