देश की खबरें | खरगे रविवार को छत्तीसगढ़ में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 12 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर शहर के पुलिस लाइन में दोपहर 1:30 बजे आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद खरगे दूसरी बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खरगे रविवार अपराह्न करीब 12 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद वह हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष शाम 4:20 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि खरगे की जांजगीर-चांपा की यात्रा महत्वपूर्ण होगी क्योंकि जिले में छह विधानसभा सीटें हैं और पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद उनमें से केवल दो पर जीत हासिल की थी।

पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले में दो-दो सीटें जीती थीं।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 15 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी (जे) को पांच सीटें तथा उसकी सहयोगी बसपा को दो सीटें मिली थीं। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 सीटें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now