देश की खबरें | खरगे, राहुल ने चुनावी राज्यों के प्रभारियों, स्क्रीनिंग कमेटी सदस्यों के साथ तैयारियों पर किया मंथन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उन चार राज्यों के प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ तैयारियों तथा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उन चार राज्यों के प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ तैयारियों तथा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे है।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्नीथला, झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी तथा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में चार चुनावी राज्यों के महासचिवों, प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। हम आगामी दौर के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा है और हमें विश्वास है कि हम विजयी होंगे और इनमें से प्रत्येक राज्य में गरीब-समर्थक, जन-समर्थक सरकार की लोगों की इच्छाओं को पूरा करेंगे।’’

वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, चुनाव तैयारी और उम्मीदवारों के चयन के दिशानिर्देशों के बारे में बात की है।’’

हरियाणा में एक अक्टूबर और जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होना है। मतगणना चार अक्टूबर को होनी है।

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\