एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खरगे ने की कांग्रेस की झारखंड इकाई के नेताओं के साथ बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को पार्टी की झारखंड इकाई के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन के बारे में चर्चा की।

देश की खबरें | खरगे ने की कांग्रेस की झारखंड इकाई के नेताओं के साथ बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

नयी दिल्ली, आठ अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को पार्टी की झारखंड इकाई के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन के बारे में चर्चा की।

खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाक़ात में हमने प्रण लिया कि झारखण्ड के आगामी चुनाव में जनता के पास सुदृढ़ता से जाकर, संगठन को मज़बूत करके, हम पुनः ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की जनता के जल, जंगल, जमीन, और हमारी जनजातीय सभ्यता का संरक्षण हमारा संकल्प है।’’

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस प्रदेश में यात्रा भी निकाल सकती है।

झारखंड में वर्तमान समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के गठबंधन की सरकार है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).