देश की खबरें | खंडवा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल का नामकरण नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर करने की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का बुधवार को उनके पैतृक गांव शाहपुर में अंतिम संस्कार किया गया। चौहान का सोमवार की रात गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

खंडवा/ बुरहानपुर (मध्य प्रदेश), तीन मार्च मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का बुधवार को उनके पैतृक गांव शाहपुर में अंतिम संस्कार किया गया। चौहान का सोमवार की रात गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

अंतिम संस्कार में शामिल होने आये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा मेडिकल कॉलेज और बुरहानपुर के जिला अस्पताल का नामकरण दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘खंडवा के सरकारी मेडिकल कॉलेज और बुरहानपुर का सरकारी जिला अस्पताल, नगर पालिका भवन और गन्ना अनुसंधान केन्द्र का नाम दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर किया जायेगा। इसके साथ ही शाहपुर कस्बे में चौहान की मूर्ति स्थापित की जायेगी।’’

दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। चौहान खंडवा से छह बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

नंदू भैया के नाम से लोकप्रिय सांसद के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री चौहान के अलावा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के मंत्री विजय शाह, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे।

69 वर्षीय नेता के अंतिम संस्कार में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

वहां मौजूद लोगों द्वारा लगाये जा रहे नंद भैया अमर रहें के नारों के बीच दिवंगत नेता के इकलौते पुत्र हर्षवर्धन ने पार्थिक शरीर को मुखाग्नि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\