देश की खबरें | 'खान क्वेस्ट' : बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना का दल मंगोलिया पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना का एक दल बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मंगोलिया पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय सेना का एक दल बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मंगोलिया पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, भारतीय सेना के इस दल में 40 जवान शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन के जवान शामिल हैं।

'खान क्वेस्ट' नामक अभ्यास के लिए यह दल उलानबटार पहुंचा।

मंगोलिया में 14-28 जून तक आयोजित होने वाला यह वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास, दुनिया भर के सैन्य बलों को सहयोग करने और अपनी शांति स्थापना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक साथ लाएगा।

भारतीय सेना के 40 कर्मियों वाले दल में मुख्य रूप से कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक तथा अन्य सेवाओं के कर्मी शामिल हैं। दल में एक महिला अधिकारी तथा दो महिला सैनिक भी शामिल होंगी।

सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' का पिछला संस्करण मंगोलिया में 27 जुलाई से नौ अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया था।

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ यह अभ्यास पहली बार 2003 में अमेरिका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय आयोजन के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद, 2006 से यह अभ्यास एक बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में तब्दील हो गया और मौजूदा वर्ष इसका 22वां संस्करण है।’’

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय वातावरण में अभियान चलाने में सक्षम बनाते हुए शांति अभियानों के लिए तैयार करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान