कनाडा में मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानियों ने लिखे भारत-विरोधी नारे, भारत ने उठाया यह मुद्दा
कनाडा में एक प्रमुख मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारत विरोधी नारे लिखे गए. यहां भारतीय मिशन ने इस घटना की निंदा करते हुए कनाडाई अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की.
टोरंटो, 15 फरवरी : कनाडा में एक प्रमुख मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारत विरोधी नारे लिखे गए. यहां भारतीय मिशन (Indian Mission) ने इस घटना की निंदा करते हुए कनाडाई अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की अपील की. घटना 13 फरवरी को मिसिसॉगा के एक राम मंदिर में हुई. हालांकि, घटना के समय का पता नहीं चला है.
टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया, “हम मिसिसॉगा में राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.” मंदिर के ‘फेसबुक पेज’ पर लिखा गया है, “ओंटारियो के मिसिसॉगा में श्री राम मंदिर की दीवारें रात में (13 फरवरी को) गंदी कर दी गयीं. हम इस घटना से बहुत परेशान हैं और हम इस मामले पर उचित कानून प्रवर्तन प्राधिकरण के साथ काम कर रहे हैं.” यह भी पढ़ें : सुरक्षित जलवायु और सभी के लिए एक सभ्य जीवन स्तर के लिए वैश्विक असमानता को कम करना होगा
मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे और भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं. यह पहली बार नहीं है कि कनाडा में मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे गये हैं. जनवरी में, कनाडा में एक मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे हुए मिले थे, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था. पिछले वर्ष सितंबर में, टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर ‘‘कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों’ द्वारा नारे लिख गये थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

