देश की खबरें | खडसे ने फडणवीस से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात मंगलवार रात दक्षिण मुंबई में फडणवीस के मौजूदा आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘खडसे ने किसी निजी काम से मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।’’

उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बैठक में क्या हुआ। हालांकि, इस मुलाकात के बाद खडसे की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

खडसे करीब चार दशक से भाजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने 2016 में अपने परिवार से संबंधित विवादास्पद भूमि खरीद के कारण फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल हो गए।

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले खडसे ने भाजपा में लौटने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन पाई। उन्होंने फडणवीस पर पार्टी में उनकी वापसी को रोकने का आरोप लगाया था।

उनकी बहू रक्षा खडसे केंद्र सरकार में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\