जरुरी जानकारी | खादी ग्रामोद्योग आयोग को मिला आईटीबीपी को सरसों तेल की आपूर्ति का पहला ऑर्डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने शुक्रवार को बताया कि उसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से सरसों तेल की आपूर्ति का पहला ऑर्डर मिल गया है।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने शुक्रवार को बताया कि उसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से सरसों तेल की आपूर्ति का पहला ऑर्डर मिल गया है।

आयोग सुरक्षा बल को 1.73 करोड़ रुपये के 1,200 क्विंटल कच्ची घानी सरसों तेल की आपूर्ति करेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

आयोग इस ऑर्डर की आपूर्ति ऑर्डर मिलने की तिथि से 30 दिन के भीतर करेगा।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने खादी ग्रामोद्योग के स्थानीय उत्पादन को बढ़ाने और ग्राम उद्योग से जुड़े लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

आयोग के मुताबिक कच्ची घानी सरसों तेल के उत्पादन से खादी संस्थानों में अतिरिक्त रोजगार पैदा होगा।

गृह मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बलों की तरफ से राशन खरीद के लिए आईटीबीपी को नोडल एजेंसी बनाया है।

इसके बाद दरी, कंबल, चादर, तकिए के गिलाफ, अचार, शहद, पापड़ इत्यादि के ऑर्डर पर भी बातचीत चल रही है। तेल और दरी के ऑर्डर का कुल मूल्य 18 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\