ताजा खबरें | गाय के गोबर से विकसित किया गया खादी प्राकृतिक पेंट, 40 इकाइयों में उत्पादन शुरू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्रालय ने खादी ग्रामोद्योग आयोग की एक इकाई के माध्यम से खादी प्राकृतिक पेंट विकसित किया है और 40 उद्यमियों ने अपनी इकाइयों में इसका उत्पादन शुरू कर दिया है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्रालय ने खादी ग्रामोद्योग आयोग की एक इकाई के माध्यम से खादी प्राकृतिक पेंट विकसित किया है और 40 उद्यमियों ने अपनी इकाइयों में इसका उत्पादन शुरू कर दिया है।

सरकार ने कहा कि खादी प्राकृतिक पेंट बेचने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के 16 उद्यमियों के साथ डीलरशिप करार किया गया है।

सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने लोकसभा में रामचरण बोहरा के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि एमएसएमई मंत्रालय ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के तहत संचालित कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट, जयपुर के माध्यम से खादी प्राकृतिक पेंट का विकास किया है जिसमें कच्चे माल के रूप में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है।

वर्मा ने कहा कि मंत्रालय खादी प्राकृतिक पेंट की विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए पांच दिन का तकनीकी प्रशिक्षण देता है।

उन्होंने कहा कि खादी प्राकृतिक पेंट के तहत अब तक 1,608 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मंत्री के उत्तर के अनुसार 118 उद्यमियों के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता किया गया है जिनमें से 40 उद्यमियों ने अपनी इकाइयों में खादी प्राकृतिक पेंट का उत्पादन शुरू कर दिया है।

वर्मा ने कहा कि खादी प्राकृतिक पेंट बेचने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के 16 उद्यमियों के साथ डीलरशिप करार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\