एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में केलांग रहा सबसे ठंडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने शनिवार को बताया कि जनजातीय लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना रहा।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में केलांग रहा सबसे ठंडा

शिमला, 13 फरवरी शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने शनिवार को बताया कि जनजातीय लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बना रहा।

उन्होंने कहा कि कल्पा में 1.4 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि मनाली, डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.4, 6.3 और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि शिमला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक तापमान ऊना में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम विभाग ने 14 से 19 फरवरी तक पहाड़ी राज्य में शुष्क मौसम की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).