विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख सदस्य नबील कौक मारा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेना ने कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया।
सेना ने कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया।
हिजबुल्ला की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
हाल के सप्ताह में इजराइल के हमलों में हिजबुल्ला के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं। शुक्रवार को बेरूत में समूह का प्रमुख नेता हसन नसरल्ला भी मारा गया था।
लेबनान के विभिन्न हिस्सों में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके कर मुख्य रूप से हिजबुल्ला के सदस्यों को निशाना बनाया गया है। हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल में सैकड़ों रॉकेट और मिसाइले दागना जारी रखा है, लेकिन उनमें से ज्यादातर को रोक दिया गया या वे खुले क्षेत्रों में गिर गए।
कौक 1980 के दशक से ही हिजबुल्ला का वरिष्ठ सदस्य था और इससे पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के सैन्य कमांडर के रूप में काम कर चुका था। अमेरिका ने 2020 में उसके खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)