एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने दुर्घटना के समय शराब पी रखी थी: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह जिस समय भीषण दुर्घटना हुई तब शराब के नशे में था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने दुर्घटना के समय शराब पी रखी थी: पुलिस

मुंबई, 11 जुलाई बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह जिस समय भीषण दुर्घटना हुई तब शराब के नशे में था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी।

मामले की जांच कर रही एक टीम ने घटनाक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए आज तड़के घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। इसके अलावा टीम में शाह और उसके परिवार के वाहन चालक व सह-आरोपी राजश्री बिदावत से पूछताछ की, जो रविवार को हुई दुर्घटना के समय कार में सवार था।

वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर रविवार तड़के साढ़े पांच बजे एक बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसके कारण कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई थी जबकि उसका पति प्रदीप घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि शाह को मंगलवार को पड़ोसी पालघर जिले के विरार फाटा से गिरफ्तार किया गया था और वर्ली पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ कर रही है।

अधिकारी ने कहा, "हमारी जांच में पता चला है कि दुर्घटना के समय वह शराब के नशे में था।”

उन्होंने कहा, “मिहिर शाह और उसके वाहन चालक बिदावत का आमना-सामना कराया गया ताकि घटना के बारे में और स्पष्टता मिल सके।”

उन्होंने कहा कि मिहिर शाह, उसके पिता राजेश शाह और बिदावत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिहिर शाह 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में है, बिदावत को बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि शाह को जमानत मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).