देश की खबरें | केरल : अभिनेत्रियों पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोपी यूट्यूबर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक यूट्यूबर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोच्चि, 25 अप्रैल सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक यूट्यूबर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अराट्टन्नन के नाम से जाने जाने वाले संतोष वर्की को एर्नाकुलम उत्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि वर्की के खिलाफ सोशल मीडिया मंचों पर अनुचित टिप्पणियों को लेकर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ गैर-जमानती आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री उषा हसीना ने फिल्मी हस्तियों भाग्यलक्ष्मी और कुक्कू परमेश्वरन के साथ उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतों के अनुसार, वर्की की बार-बार की गईं पोस्ट महिलाओं के प्रति "अपमानजनक" तथा (फिल्म) उद्योग में कार्यरत महिला कलाकारों के प्रति अनुचित थीं।
अभिनेत्री हसीना ने अलप्पुझा के पुलिस उपाधीक्षक को दी गई शिकायत में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वर्की की टिप्पणी महिला कलाकारों के प्रति बेहद अपमानजनक है।
अपनी फिल्म समीक्षाओं और मलयालम फिल्म पेशेवरों की आलोचनाओं के लिए लोकप्रिय वर्की ने कथित तौर पर दावा किया था कि फिल्म उद्योग में काम करने वाली सभी महिलाओं का चरित्र संदिग्ध है।
पुलिस ने बताया कि उसे पहली बार गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे पहले एक ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट की शिकायत के बाद उसे हिरासत में लिया गया था। मेकअप आर्टिस्ट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

