देश की खबरें | केरल : मलप्पुरम में जंगली जानवर ने हमला कर व्यक्ति को मार डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलप्पुरम में कालीकावु के पास बृहस्पतिवार को तड़के रबर के बागान में काम करने वाले एक कर्मचारी को किसी जंगली जानवर ने मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मलप्पुरम (केरल), 15 मई मलप्पुरम में कालीकावु के पास बृहस्पतिवार को तड़के रबर के बागान में काम करने वाले एक कर्मचारी को किसी जंगली जानवर ने मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कर्मचारी पर जानवर ने उस समय हमला किया जब वह बागान में काम करने के लिए जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित के साथ मौजूद एक अन्य कर्मी के अनुसार, जानवर ने गफूर पर हमला किया और उसे घसीटकर ले गया।
हालांकि, पुलिस और वन अधिकारी में से कोई भी इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि उसपर हमला तेंदुए ने किया था या फिर बाघ ने।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पीड़ित का शव देखा और इस घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी।
बताया गया है कि शव को जानवर ने आंशिक रूप से खा लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)