एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल : दो बसों के बीच दोपहिया वाहन फंसने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोच्चि में पालारिवट्टम के पास शुक्रवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों के बीच दोपहिया वाहन के फंस जाने से, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केरल : दो बसों के बीच दोपहिया वाहन फंसने से दो लोगों की मौत

कोच्चि, 10 मई कोच्चि में पालारिवट्टम के पास शुक्रवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों के बीच दोपहिया वाहन के फंस जाने से, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह छह बजकर करीब 15 मिनट पर हुई।

उसने बताया कि जब दोपहिया वाहन बस के पीछे था तभी पीछे से आई एक अन्य बस ने मोटरसाइकिल और उसके आगे वाली बस में टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया।

उसने बताया कि जिस बस ने टक्कर मारी, उसमें सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

उसने कहा, ‘‘जांच जारी है। उसके बाद ही पीड़ितों के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).