देश की खबरें | केरल: अपशिष्ट उपचार संयंत्र दुर्घटना में तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले के अरीकोड कस्बे में एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र में बुधवार को हुई दुर्घटना में तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मलप्पुरम (केरल), 30 जुलाई उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले के अरीकोड कस्बे में एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र में बुधवार को हुई दुर्घटना में तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतकों में बिहार के दो और असम का एक निवासी शामिल है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब कर्मचारी संयंत्र की जल पुनर्चक्रण इकाई के अंदर सफाई कार्य में जुटे थे।
उन्होंने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, "संदेह है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई। नजदीकी अस्पताल के एक चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
मामले की जांच जारी है।
केरल के मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य श्रम आयोग प्रवासी श्रमिकों की मौत की जांच करेगा।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर एक पोस्ट में कहा, "मृत श्रमिकों के शव उनके संबंधित राज्यों में भेजने के लिए कदम उठाए जाएंगे। कानून के अनुसार उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

