देश की खबरें | केरल ने पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में केरलवासियों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले केरलवासियों और दक्षिणी राज्य के छात्रों को सहायता एवं सूचना उपलब्ध कराने के लिए सचिवालय और 'नॉन रेजिडेंट केरलाइट्स अफेयर्स (एनओआरकेए)' विभाग में नियंत्रण कक्ष खोले हैं।

तिरुवनंतपुरम, नौ मई केरल सरकार ने पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले केरलवासियों और दक्षिणी राज्य के छात्रों को सहायता एवं सूचना उपलब्ध कराने के लिए सचिवालय और 'नॉन रेजिडेंट केरलाइट्स अफेयर्स (एनओआरकेए)' विभाग में नियंत्रण कक्ष खोले हैं।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सीमावर्ती राज्यों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उनके (मुख्यमंत्री के) निर्देश पर ये नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि इस समय चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है।

सरकार ने पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्य में रहने वाले केरलवासियों से कहा कि वे अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

बयान में कहा गया है, "यदि आपको सहायता की आवश्यकता हो तो आप नियंत्रण कक्ष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।"

बयान में कहा गया है कि सचिवालय स्थित नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

इसमें कहा गया है कि 'नॉन रेजिडेंट केरलाइट्स अफेयर्स (एनओआरकेए)' विभाग के वैश्विक केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\