देश की खबरें | केरल: कन्नूर में स्कूल बस पलटने से छात्रा की मौत, 18 अन्य विद्यार्थी घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कन्नूर जिले के वलाक्काई में बुधवार को एक स्कूल बस पलटने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई और 18 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कन्नूर, एक जनवरी केरल के कन्नूर जिले के वलाक्काई में बुधवार को एक स्कूल बस पलटने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई और 18 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, बस में सवार छात्रा खिड़की से बाहर गिर गई और बस के पलटने से उसकी वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई।
यह बस जिले के कुरुमाथुर स्थित चिन्मय स्कूल की थी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान नेद्या एस राजेश के रूप में हुई है और वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।
सूत्रों के मुताबिक, घायल विद्यार्थियों में से एक की हालत गंभीर है और दुर्घटना के समय बस में 20 विद्यार्थी सवार थे।
सूत्रों ने बताया कि बस ने दूसरे वाहन को रास्ता देते समय नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

