देश की खबरें | केरल: सतीशन ने शशि थरूर के आलेख पर सवाल उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के हाल ही में एक अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित उस आलेख पर शनिवार को सवाल उठाया, जिसमें वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में उद्यमशीलता के विकास की सराहना की गई है।

मलप्पुरम (केरल), 15 फरवरी केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के हाल ही में एक अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित उस आलेख पर शनिवार को सवाल उठाया, जिसमें वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में उद्यमशीलता के विकास की सराहना की गई है।

थरूर ने अपने आलेख में यह भी कहा था कि केरल भारत के प्रौद्योगिकीय और उद्यमशीलता परिवर्तन का नेतृत्व करते रहने के लिए अच्छी स्थिति में है।

शनिवार को यहां पेरिंथलमन्ना में पत्रकारों से बात करते हुए सतीशन ने कहा कि न तो वह और न ही पार्टी (कांग्रेस) जानती है कि उन्होंने (थरूर) किन परिस्थितियों या आंकड़ों के आधार पर आलेख लिखा गया था।

उन्होंने कहा, "पार्टी उन परिस्थितियों या आंकड़ों की पड़ताल कर सकती है, जिनके आधार पर उन्होंने यह आलेख लिखा है।"

केरल में औद्योगिक क्षेत्र के बारे में थरूर द्वारा कही गई बातों को खारिज करते हुए सतीशन ने दावा किया कि राज्य में अच्छा औद्योगिक माहौल नहीं है।

उन्होंने कहा, "इसमें सुधार की जरूरत है। हम चाहते हैं कि इसमें सुधार हो।"

दूसरी ओर, केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने थरूर के आलेख का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद हमेशा तथ्यों के आधार पर बात करते हैं।

राजीव ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने पूरे राज्य की प्रशंसा की है, न कि केवल वामपंथी सरकार या मुख्यमंत्री की।

उन्होंने कहा, "विपक्ष भी उस प्रशंसा का हिस्सा होने का दावा कर सकता है, क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में बहुत सारे विकास और उद्यमशीलता के काम हुए हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\