देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 6,820 मामले, 7,669 मरीज संक्रमण मुक्त हुये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरूवनंतपुरम, पांच नवंबर केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,820 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,55,467 हो गयी है जबकि 7,669 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जिससे अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,80,650 हो गयी है ।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि आज 26 लोगों की मौत हो गयी जिससे महामारी के कारण प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,613 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | Delhi: राजधानी के GB Road के एक दूकान में आग लगी, 8 फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटीं.

राज्य में पिछले 24 घंटे में 61,388 नमूनों की जांच की गयी है । प्रदेश में आज तक 49,22,200 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

विजयन ने कहा कि राज्य में अभी 84,087 मरीजों का इलाज चल रहा है । पिछले हफ्ते की अपेक्षा उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आयी है ।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: रंग लाई CM भूपेश बघेल की मेहनत, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मजबूत हुई राज्य की अर्थव्यवस्था.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''प्रदेश में 24 अक्टूबर को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 97,417 थी जो कम होकर 84,087 हो गयी है ।''

विजयन ने कहा, ''जो आज संक्रमित हुये हैं उनमें से 95 राज्य से बाहर से आये हैं और 5,935 मरीज संपर्कों के कारण संक्रमित हुये हैं । 730 मरीजों के मामले में संक्रमण के स्रोत का पता नहीं चल पाया है । संक्रमितों में 60 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)