Kerala Road Accident: रसायन लेकर जा रही लॉरी और स्कूटर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
त्रिशूर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह एक स्कूटर और रसायन लेकर जा रही एक ‘लॉरी’ की टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटर सवार 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई.
त्रिशूर (केरल), 13 मार्च : त्रिशूर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह एक स्कूटर और रसायन लेकर जा रही एक ‘लॉरी’ की टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटर सवार 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई.
पुलिस के अनुसार, चलाकुडी पोट्टा सिग्नल जंक्शन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे लॉरी ने स्कूटर को टक्कर मार दी . मृतक की पहचान नजाराक्कल स्थित वी.आर. पुरम निवासी अनीश के रूप में हुई है. चालाकुडी अग्निशमन एवं बचाव सेवा डिपो से दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई गई. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: सोलापुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई, तीनों की मौत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनीश पेशे से बढ़ई था और जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय वह काम करने जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

