देश की खबरें | केरल : अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ करने के प्रयास में नर्सिंग सहायक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कन्नूर जिले में सरकारी तालुक अस्पताल में एक मरीज से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में 47 वर्षीय पुरूष नर्सिंग सहायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कन्नूर (केरल), 28 जून केरल के कन्नूर जिले में सरकारी तालुक अस्पताल में एक मरीज से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में 47 वर्षीय पुरूष नर्सिंग सहायक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मनाथाना निवासी डेनियल के रूप में हुई है।
कथित घटना रविवार को हुई जब शिकायतकर्ता महिला कुथुपराम्बा में सरकारी तालुक अस्पताल में इलाज कराने आई थी जहां व्यक्ति नर्सिंग सहायक के रूप में काम करता है।
महिला (23) का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि डेनियल ने महिला के जख्मों की ड्रेसिंग करते वक्त उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।
उसने कथित रूप से महिला से अश्लील तरीके से बात की और उससे दुर्व्यवहार किया तथा उसे गलत तरीके से छुआ।
इसके बाद महिला ने सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने शुरुआती जांच की और अगले दिन व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे बाद में जमानत दे दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

