देश की खबरें | केरल : विधायक ने परिवार की मदद के लिए ‘जब्त मकान’ का दरवाजा तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के एक विधायक ने कोल्लम जिले के करुनागपल्ली में शनिवार को एक निजी वित्तीय कंपनी द्वारा कथित रूप से जब्त किए गए मकान का दरवाजा तोड़ दिया, ताकि उसमें रहने वाला परिवार वहां से आवश्यक दस्तावेज और दवाइयां निकाल सके।

कोल्लम, 31 मई केरल के एक विधायक ने कोल्लम जिले के करुनागपल्ली में शनिवार को एक निजी वित्तीय कंपनी द्वारा कथित रूप से जब्त किए गए मकान का दरवाजा तोड़ दिया, ताकि उसमें रहने वाला परिवार वहां से आवश्यक दस्तावेज और दवाइयां निकाल सके।

कंपनी ने दो मंजिला मकान को 30 मई को तब जब्त किया था जब उसके मालिक घर से बाहर थे। उसने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि मकान मालिक कुछ साल पहले ली गई कर्ज की राशि को चुकाने में कथित रूप से असफल रहे थे।

करुनागप्पल्ली के विधायक सी.आर. महेश ने शनिवार को मकान मालिकों और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में हथौड़े और छेनी की मदद से ताला तोड़ दिया।

विधायक ने बाद में महिलाओं समेत परिवार के सदस्यों से घर के अंदर जाने और कपड़े, दवाइयां तथा प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज ले आने को कहा।

महेश ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘परिवार को निजी वित्तीय कंपनी ने यह भी नहीं बताया कि वे घर को कुर्क कर रहे हैं। राशन कार्ड और आधार कार्ड समेत उनके सभी जरूरी सामान इमारत के अंदर थे।’’

उन्होंने बताया कि परिवार की एक महिला सदस्य को आंखों से संबंधित गंभीर समस्या थी और उसकी दवा भी घर के अंदर ही थी।

विधायक ने कहा कि मकान मालिकों को सूचित किए बिना इमारत को कुर्क करना ‘क्रूरता’ का कृत्य है। उन्होंने कहा कि वित्तीय कंपनी के प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के बाद ही मकान कुर्क करना चाहिए था कि मकान मालिकों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

महेश ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी।

परिवार के सदस्यों द्वारा जरूरी सामान और दवाइयां लेकर बाहर आ जाने के बाद विधायक ने घर को उसी तरह बंद कर दिया, जैसा कि वित्तीय संस्थान ने किया था।

इस पूरे प्रकरण पर वित्तीय कंपनी के अधिकारियों से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर