देश की खबरें | किशोर की मौत के पीछे राजनीतिक साजिश होने के अपने आरोपों से पलटे केरल के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने नीलाम्बुर में जंगली सूअर को फंसाने के लिए बिछाए एक अवैध जाल से करंट लगने से एक किशोर की मौत के मामले में राजनीतिक साजिश के अपने पहले के दावे से पलटते हुए मीडिया पर उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

कोझिकोड (केरल), नौ जून केरल के वन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने नीलाम्बुर में जंगली सूअर को फंसाने के लिए बिछाए एक अवैध जाल से करंट लगने से एक किशोर की मौत के मामले में राजनीतिक साजिश के अपने पहले के दावे से पलटते हुए मीडिया पर उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किशोर की दुखद मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की थी, बल्कि केवल घटना के बाद विपक्षी दलों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का उल्लेख किया था।

मंत्री ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनकी टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने मीडिया को संबोधित किया, तो मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं... और यह सिर्फ एक संदेह था... लड़के की मौत या उस विशेष घटना में कोई साजिश नहीं है, जिसके कारण यह त्रासदी हुई।’’

हालांकि, ससीन्द्रन ने कहा कि बाद में विभिन्न स्थानों पर किए गए विरोध प्रदर्शनों में एक राजनीतिक साजिश थी, जिनका उद्देश्य वन विभाग और उसके मंत्री को निशाना बनाना था।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस घटना पर राजनीतिक आरोप उन्होंने नहीं, बल्कि विपक्षी यूडीएफ ने लगाए थे।

ससीन्द्रन ने नीलाम्बुर उपचुनाव में खड़े यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत के बयानों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘शुरू में किसने कहा था कि यह सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या थी? मैंने नहीं कहा था।’’

उन्होंने दोहराया कि वन विभाग का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

जब उनसे बार-बार उनकी ‘राजनीतिक साजिश’ वाली टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘संदेह’ और ‘साजिश’ अलग-अलग हैं और मीडिया ने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

वन मंत्री का स्पष्टीकरण एक किशोर की बिजली के करंट से मौत के मामले में साजिश के उनके आरोपों के एक दिन बाद आया है, जिससे रविवार को राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया।

शनिवार को यहां वाझिकाडावु में जंगली सूअरों को फंसाने के लिए निजी जमीन पर अवैध रूप से लगाई गई बिजली की बाड़ से निकले तार की चपेट में आने से दसवीं कक्षा के छात्र अनंथु उर्फ ​​जीतू की मौत हो गई थी।

इस बीच वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने किशोर की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए सुरक्षा उपाय बढ़ाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने घटना में घायल दो अन्य लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू