एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल: होटल के कमरे में मृत पाए गए मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलायलम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप शंकर यहां एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केरल: होटल के कमरे में मृत पाए गए मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर

तिरुवनंतपुरम, 29 दिसंबर मलायलम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप शंकर यहां एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शंकर, कई धारावाहिकों और फिल्मों में निभाई गई विभिन्न भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।

पुलिस ने बताया कि एक धारावाहिक की शूटिंग के लिए वह 19 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के एक होटल में ठहरे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने दो दिन पहले आखिरी बार शंकर को उनके कमरे में देखा था।

होटल के कर्मचारियों और धारावाहिक की टीम द्वारा बार-बार फोन किए जाने पर अभिनेता (50) ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया, ‘‘कमरा अंदर से बंद था। जब हमने दरवाजा तोड़ा तो वह बेसुध पड़े मिले।’’

पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि दो दिन पहले ही शंकर की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि शंकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि संभवत: गिरने के बाद सिर में चोट लगने के बाद आंतरिक रक्तस्त्राव होने से उनकी मौत हुई।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता कथित तौर पर यकृत से संबंधित समस्याओं से भी पीड़ित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).