एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल : मलयालम अभिनेता बैजू शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत पर छूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मलयालम फिल्म अभिनेता बैजू संतोष को पुलिस ने सोमवार की सुबह शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

देश की खबरें | केरल : मलयालम अभिनेता बैजू शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत पर छूटे

तिरुवनंतपुरम, 14 अक्टूबर मलयालम फिल्म अभिनेता बैजू संतोष को पुलिस ने सोमवार की सुबह शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दोपाहिया वाहन को टक्कर मारने की घटना तिरुवनंतपुरम के म्यूजियम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौडियार-वेल्लायामबालम रोड पर रात 11.45 बजे घटी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैजू को हिरासत में लेकर सोमवार रात साढ़े 12 बजे उनकी गिरफ्तारी दर्ज कर ली।

अभिनेता पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 (सार्वजनिक स्थान पर लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

बाद में बैजू को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

स्कूटर सवार को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).