देश की खबरें | केरल में होटल मालिक ने अर्जेंटीना की जीत पर 1,500 प्लेट बिरयानी बांटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक होटल के मालिक ने फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के जीतने पर 1,500 प्लेट बिरयानी मुफ्त बांटने का वादा किया था, जो उन्होंने पूरा भी किया।

त्रिशूर (केरल), 19 दिसंबर केरल में एक होटल के मालिक ने फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के जीतने पर 1,500 प्लेट बिरयानी मुफ्त बांटने का वादा किया था, जो उन्होंने पूरा भी किया।

केरल के त्रिशूर जिले के पल्लीमूला इलाके में रॉकलैंड होटल के मालिक शिबू अर्जेंटीना के कट्टर प्रशंसक हैं। उन्होंने अर्जेंटीना की जीत पर 1,000 प्लेट बिरयानी वितरित करने का वादा किया था। हालांकि, फ्रांस पर अर्जेंटीना की जीत के एक दिन बाद सोमवार को उम्मीद से अधिक लोग उनके होटल के बाहर कतार लगाकर खड़े हो गए।

शिबू अपनी बात से पीछे नहीं हटे और उन्होंने न केवल अपना वादा पूरा किया मुफ्त बिरयानी की प्लेटों की संख्या 500 और बढ़ा दी।

शिबू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि सुबह इतनी जल्द इतनी भारी भीड़ जमा हो जाएगी।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह उन्हें खिला पाएंगे तो शिबू ने कहा, “मैंने मुफ्त बिरयानी की प्लेटों की संख्या 500 और बढ़ा दी है।”

वहां मौजूद कांग्रेस के विधायक शफी परम्बिल ने संवाददाताओं से कहा कि अर्जेंटीना के प्रशंसक पिछले 36 साल से इस जीत का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “36 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ। मेस्सी की जितनी उम्र है, उससे ज्यादा साल से हम इसका इंतजार कर रहे थे। अर्जेंटीना जब हारी, तब भी हम उसके समर्थक थे और अब जीतने पर भी हम उसके प्रशंसक हैं।

शिबू ने भी ऐसी ही बात कही। उन्होंने कहा कि वह मुफ्त में स्वादिष्ट व्यंजन देकर तीन दशक से अधिक लंबे इंतजार के अंत का जश्न मना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं मुफ्त में बिरयानी बांटकर खुशियां साझा कर रहा हूं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी