देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने निलंबित आईपीएस शिवशंकर की गिरफ्तारी पर 23 अक्टूबर तक रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग द्वारा निलंबित आईपीएस अधिकारी तथा मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किये जाने पर सोमवार को 23 अक्टूबर तक रोक लगा दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 19 अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग द्वारा निलंबित आईपीएस अधिकारी तथा मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किये जाने पर सोमवार को 23 अक्टूबर तक रोक लगा दी।

अदालत ने सीमाशुल्क (निवारण) आयुक्तालय को 23 अक्टूबर तक शिवशंकर की अग्रिम जमानत याचिका के खिलाफ अपना जवाब दायर करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | Air India की बोली की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ सकती है, सरकार देगी मूल्यांकन नियमों में राहत.

शिवशंकर ने अपनी याचिका में कहा कि जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिये गत शुक्रवार रात को नोटिस देने उनके आवास पर आए सीमा शुल्क अधिकारी उन्हें अपने साथ ले गए थे, तभी उनके सीने में दर्द होने लगा, जिसके बाद अधिकारी उन्हें अपनी कार में नजदीकी अस्पताल ले गए।

उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से पूछताछ के लिये बार-बार तिरुवनंतपुरम से कोच्चि का सफर करके थक गए हैं।

यह भी पढ़े | Telangana Heavy Rains: तेलंगाना में भारी बारिश के बाद हालत गंभरी, सीएम के चंद्रशेखर राव ने किया मुआवजे का ऐलान.

फिलहाल अस्पताल में भर्ती शिवशंकर ने कहा कि 90 घंटे से अधिक समय तक विभिन्न एजेंसी द्वारा लंबी पूछताछ के बाद भी किसी एजेंसी ने उन्हें आरोपी नहीं बताया है।

शिवशंकर ने अग्रिम जमानत की अपील करते हुए कहा कि वह अब तक सभी निर्देशों का पालन करते आए हैं और उनके फरार होने की भी कोई गुंजाइश नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय ने सनसनीखेज सोना तस्करी मामले से संबंधित धनशोधन मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शिवशंकर को गिरफ्तार किये जाने पर 23 अक्टूबर तक रोक लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर