देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने ‘भ्रामक’ विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव के विरुद्ध कार्यवाही पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को योग गुरु बाबा रामदेव, उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और उनकी कंपनी दिव्य फार्मेसी के खिलाफ ‘‘भ्रामक’’ विज्ञापन मामले में निचली अदालत में सभी कार्यवाही पर रोक लगा दी।

कोच्चि, तीन अप्रैल केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को योग गुरु बाबा रामदेव, उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और उनकी कंपनी दिव्य फार्मेसी के खिलाफ ‘‘भ्रामक’’ विज्ञापन मामले में निचली अदालत में सभी कार्यवाही पर रोक लगा दी।

रामदेव और अन्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अजित कुमार (सस्थमंगलम) ने इस बात की पुष्टि की कि न्यायमूर्ति वी जी अरुण ने पलक्कड़ मजिस्ट्रेट अदालत में कार्यवाही पर तीन महीने के लिए रोक लगा दी है।

यह अंतरिम आदेश कंपनी, रामदेव और बालकृष्ण द्वारा दायर याचिका पर जारी किया गया, जिसमें मामले में उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।

इन तीनों के खिलाफ कार्यवाही पलक्कड़ के औषधि निरीक्षक की शिकायत पर शुरू की गई थी।

औषधि निरीक्षक की शिकायत पर उनके खिलाफ औषधि एवं जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम 1954 की धारा 3(डी) सह धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिनियम की धारा 3 कुछ बीमारियों और विकारों के उपचार के लिए कुछ दवाओं के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाती है और धारा 7 उपरोक्त अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए दंड की व्यवस्था करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान