देश की खबरें | जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लक्ष्य से केरल के स्वास्थ्य विभाग ने बीएमआई इकाई बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न आयुवर्ग समूहों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के प्रयासों के तहत केरल के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय में बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) इकाई गठित की है।

तिरुवनंतपुरम, 12 अगस्त विभिन्न आयुवर्ग समूहों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के प्रयासों के तहत केरल के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य निदेशालय में बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) इकाई गठित की है।

इस इकाई का गठन प्रायोगिक (पायलट) आधार पर किया गया है। यह शरीर का वजन और लंबाई मापने के साथ बीएमआई की गणना में मदद करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि बीएमआई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य है और यह नवगठित इकाई लोगों को उनके फिटनेस का स्तर जानने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा, अगर यह ‘पायलट’ परियोजना सफल रहती है तो सभी संस्थानों, कारखानों और कार्यस्थलों पर बीएमआई इकाई गठित की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां मानसिक तनाव, खान-पान और उचित भोजन की कमी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस इकाई की मदद से अपना बीएमआई जानने के बाद लोग एहतियात बरत सकते हैं।

जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य में 30 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि मंत्रालय आवश्यकता अनुसार सभी लोगों को नि:शुल्क परीक्षण और इलाज मुहैया कराएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर