देश की खबरें | केरल सरकार का 27 जून से विस सत्र आहूत करने के लिए राज्यपाल को सिफारिश करने का निर्णय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने 15वीं विधानसभा का पांचवां सत्र 27 जून से आहूत करने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से सिफारिश करने का बुधवार को निर्णय किया।

तिरुवनंतपुरम, आठ जून केरल सरकार ने 15वीं विधानसभा का पांचवां सत्र 27 जून से आहूत करने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से सिफारिश करने का बुधवार को निर्णय किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यहां एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस महीने के अंत से नया सत्र आहूत करने का फैसला किया गया।

बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण फैसलों में राज्य के जल क्षेत्र में 10 जून से 31 जुलाई तक ‘ट्रॉलिंग ऑपरेशन’ पर 52 दिनों का प्रतिबंध लगाना शामिल है।

इसके अलावा 2016 में कोल्लम जिले में पुत्तिंगल देवी मंदिर अग्निकांड से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत गठित करने की अनुमति दी गई। उस घटना में 108 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी और 300 अन्य घायल हो गए थे। इस उद्देश्य के लिए 10 पदों का सृजन किया जाएगा।

बयान के अनुसार उपासना स्थलों को उनके अनुरोध के अनुसार दीर्घावधि के आधार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके अनुसार यह सुरक्षा के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों और इकाइयों पर लगाये जाने वाले शुल्क के समान भुगतान के आधार पर प्रदान की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन के कोष का उपयोग करके पलक्कड़ जिले के चित्तूर में मालाबार डिस्टिलरी लिमिटेड में ‘भारत में विदेशी शराब बनाने के लिए’ (आईएमएफएल) बॉटलिंग इकाई स्थापित करने को भी मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\