देश की खबरें | केरल सरकार प्रवासियों की जांच के लिए किट मुहैया कराने को तैयार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार भारतीय दूतावासों और विमानन कंपनियों के साथ मिलकर कदम उठाएगी ताकि खाड़ी देशों से लौटने की इच्छा रखने वाले प्रवासी भारतीयों की जांच के लिए ‘‘ट्रुनेट कोविड-19 किट’’ उपलब्ध हो सकें।
तिरूवनंतपुरम, 18 जून केरल सरकार भारतीय दूतावासों और विमानन कंपनियों के साथ मिलकर कदम उठाएगी ताकि खाड़ी देशों से लौटने की इच्छा रखने वाले प्रवासी भारतीयों की जांच के लिए ‘‘ट्रुनेट कोविड-19 किट’’ उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री पी विजयन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और कहा कि इस संबंध में बातचीत चल रही है।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने खाड़ी देशों से केरल लौटने वाले लोगों के लिए जांच अनिवार्य कर दिया है। विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और खाड़ी-आधारित विभिन्न संगठनों ने इसकी आलोचना की है।
विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन देशों में रैपिड टेस्ट के लिए सुविधाओं की कमी है और केरल सरकार प्रवासियों के लिए ‘ट्रूनेट किट’ मुहैया कराने के लिए कदम उठाएगी।
यह भी पढ़े | अयोध्या: राम मंदिर शिलान्यास की तारीख स्थगित, भारत-चीन तनाव के चलते ट्रस्ट की तरफ से लिया गया फैसला.
उन्होंने कहा, ‘‘हम विमानन कंपनियों के साथ सहयोग करेंगे और संबंधित भारतीय दूतावासों की भी सहायता लेंगे। इस संबंध में बातचीत चल रही है, ”
विजयन ने कहा कि अब तक 2.79 लाख लोग बाहर से राज्य में लौट चुके हैं और 1172 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। उनमें से विदेशों से लौटे 669 और अन्य राज्यों से आए 503 लोग शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)