देश की खबरें | केरल सरकार ने सफाईकर्मी की मां को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने सफाईकर्मी जॉय की मां को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बुधवार को घोषणा की, जिसकी कुछ दिन पहले शहर में गंदगी और कचरे से भरी नहर की सफाई करते समय डूबने से मौत हो गई थी।
तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल सरकार ने सफाईकर्मी जॉय की मां को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बुधवार को घोषणा की, जिसकी कुछ दिन पहले शहर में गंदगी और कचरे से भरी नहर की सफाई करते समय डूबने से मौत हो गई थी।
राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की एक विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से जॉय की मां को 10 लाख रुपये देने का फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई को अमाईजंचन नहर साफ करते समय लापता हुए जॉय का शव सोमवार को बरामद हुआ था।
विभिन्न एजेंसियों के एक व्यापक खोज एवं बचाव अभियान के दौरान निगम के सफाई कर्मचारियों को पझावंगडी-ठाकरापरम्बु-वंचियूर मार्ग पर नहर में सड़ा गला शव मिला था।
इस बीच, भाजपा, युवा लीग और युवा कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम नगर निगम की ओर विरोध मार्च निकाला और आरोप लगाया कि वाम शासित नगर निगम अपने क्षेत्र में कचरे के निपटान के मुद्दे को हल करने में विफल रहा है, जिसके कारण जॉय की मौत हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

